Lauriya News: जनता दरबार में भूमि विवाद के 15 मामलों की सुनवाई, 10 का मौके पर निपटारा

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार मे फरियाद सुनते सीओ  | Prabhat Khabar Network

जनता दरबार मे फरियाद सुनते सीओ | Prabhat Khabar Network

अंचल अधिकारी आशु रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व संबंधी 15 मामलों की सुनवाई हुई. इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर फरियादियों को राहत दी गई. शेष मामलों में स्थल जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Lauriya News: अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचल अधिकारी आशु रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व संबंधी 15 मामलों की सुनवाई की गई. इनमें 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर फरियादियों को राहत दी गई, जबकि शेष मामलों में स्थल जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन देने का निर्देश संबंधित राजस्व कर्मियों को दिया गया.

त्वरित और पारदर्शी न्याय पर जोर

सीओ आशु रंजन ने कहा कि जनता दरबार आम लोगों को त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय दिलाने का प्रभावी मंच है. उन्होंने फरियादियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में आने और छोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने की अपील की.

साक्ष्य और अभिलेखों के आधार पर होता है निर्णय

सीओ ने कहा कि प्रत्येक मामले का निष्पादन उपलब्ध साक्ष्यों, राजस्व अभिलेखों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर किया जाता है. जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उनमें स्थल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

जनता दरबार में प्रधान सहायक ब्रजेश कुमार, विवेक कुमार पांडेय, अजित कुमार, आकाश कुमार, अरविन्द कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

लेखक के बारे में

By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन