Narkatiaganj News: 65 वर्षीय अखबार विक्रेता सड़क हादसे में घायल, वर्षों से साइकिल से पहुंचाते हैं अखबार

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल से आते रामायण साह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

65 वर्षीय अखबार विक्रेता रामायण साह एक सड़क हादसे में घायल हो गए, जब एक अनियंत्रित टेम्पो ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी. सिर में चोट लगने के बावजूद, पाठकों तक अखबार पहुंचाने के उनके अटूट जज्बे की लोग सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन

Road Accident News: उम्र के 65वें पड़ाव पर भी रोजाना पाठकों तक अखबार पहुंचाने वाले अखबार विक्रेता रामायण साह शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गए. नगर में एक अनियंत्रित टेंपो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े. हादसे में उनके सिर में चोट लगी.

विज्ञापन

अखबार बांटने के दौरान हुआ हादसा

डीके शिकारपुर गांव निवासी रामायण साह लंबे समय से अखबार वितरण का कार्य कर रहे हैं. उम्र अधिक होने के बावजूद वे प्रतिदिन सुबह साइकिल से निकलकर घर-घर अखबार पहुंचाते हैं. शनिवार को भी वे अपने नियमित कार्य पर निकले थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया. बताया गया कि चालक दिव्यांग है.

प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

घटना की सूचना मिलने पर डीके शिकारपुर के मुखिया राहुल जायसवाल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामायण साह को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहसान फिरोज ने बताया कि उनका प्राथमिक उपचार किया गया. हालत सामान्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

लोगों ने सराहा समर्पण

हादसे के बावजूद वर्षों से अखबार के प्रति रामायण साह की प्रतिबद्धता और हर सुबह पाठकों तक अखबार पहुंचाने का उनका जज्बा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.

यह भी पढ़ें: पंडई नदी में डूबे 14 वर्षीय रेहान अंसारी का 16 दिन बाद मिला कंकाल, बचाव व्यवस्था पर उठे सवाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन