ePaper

ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated at : 02 Aug 2024 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

नहा थाना क्षेत्र के देवीपुर बाजार गांव की देर शाम की घटना

विज्ञापन

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर बाजार गांव की देर शाम की घटना में युवक की मौत से सनसनी फ़ैल गया है. मृतक का पहचान जटहां थाना के किन्नरपट्टी गांव निवासी बिरजा राय का 24 वर्षीय युवक उपेंद्र राय है. उक्त मामले में परिजन के द्वारा धनहा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. मृतक दस दिन पहले अपने ससुराल देवीपुर गांव में बेलाश राय के घर आया था और वही 10 दिन से रह रहा था. वहीं ससुराल वाले का कहना है कि मोबाइल चार्जिंग करने के दौरान बिजली करंट लगने से उसकी मौत हुई है. परिजन का आरोप है कि ससुराल वालों के द्वारा गला दबा कर युवक का हत्या कर करंट का बहाना बनाया रहा है. वावत जानकारी में थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया की मामले में पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कांड संख्या 169/24 दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया है.रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन