पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप

अशोगवा पिपरा निवासी विजय पासवान की पत्नी किसकिन्दा देवी ने अपने पति पर गाली-गलौज करने और मारपीट कर घर से निकलने के मामले में बैरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

बेतिया . बैरिया थाना क्षेत्र के अशोगवा पिपरा निवासी विजय पासवान की पत्नी किसकिन्दा देवी ने अपने पति पर गाली-गलौज करने और मारपीट कर घर से निकलने के मामले में बैरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस से बताया है कि उसके पति प्रतिदिन देर रात को घर लौटते हैं. पूछने पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगते हैं. फोन पर उसके पिता और भाइयों को भी गाली देते हैं. बच्चों का किताब कॉपी और अन्य खर्च भी नहीं देते हैं. मारपीट कर घर से निकाल दिए हैं. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन