सतवरिया गांव में आग से घर राख, मवेशी की मौत, लाखों की क्षति

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 13 May 2025 8:51 PM

विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में सोमवार को आग लगने से एक घर पूरी तरह जल कर राख हो गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में सोमवार को आग लगने से एक घर पूरी तरह जल कर राख हो गया. हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई. घर में रखी बाइक, पंप सेट साइकिल और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया. लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग मवेशी के लिए जलाए गए अलाव से लगी बताई जा रही है. पीड़ित अनिल राय ने बताया कि घर में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में पूरा घर लपटों में घिर गया. आग बुझाने से पहले ही सबकुछ जल चुका था. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आग लगने के मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन सौंपा है. जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन