अचानक बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2025 6:02 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली. करीब साढ़े चार बजे अचानक तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई.

विज्ञापन

मैनाटांड़. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली. करीब साढ़े चार बजे अचानक तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई. करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही, जिससे प्रखंड क्षेत्र की सड़कों पर पानी भर गया और आम जनजीवन कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त हो गया. पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लू जैसी गर्म हवाएं चल रही थीं. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोग बेहाल थे. बारिश ने लोगों को इस झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत दी है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई. बारिश से खेतों में पड़े सूखे धान के बिचड़ों को संजीवनी मिल गई है. किसान अक्षय कुमार आनंद, हारून मियां, अनील कुमार, नबीरसूल अंसारी ने बताया की यह बारिश समय पर हुई है. धान के बिचड़े सूखने लगे थे, लेकिन अब उनमें फिर से हरियाली लौटेगी. साथ ही, गन्ना और मौसमी सब्जियों को भी फायदा मिलेगा. बारिश के बाद मैनाटांड़ बाजार और इनरवा में जलजमाव की स्थिति बन गई. स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में अगले 48 घंटों तक आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश या बिजली कड़कने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन