स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, तीन दिनों के लिए ओपीडी सेवा ठप

शिवहर गोपालगंज समेत अन्य जिलों में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी काटे जाने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरूवार से कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी.
नरकटियागंज. शिवहर गोपालगंज समेत अन्य जिलों में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी काटे जाने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरूवार से कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी. इससे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रही. ओपीडी बंद होने से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीज व उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. संजीव कुमार ने बताया की शिवहर व गोपालगंज आदि जिलों के जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों व डाक्टरों की हाजिरी काट कर स्वास्थ्य कार्यों में बेवजह दखल देने को लेकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है. यह निर्णय बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार के दौरान इमरजेंसी समेत अन्य सेवाएं बहाल रहेगी. केवल ओपीडी कार्य नहीं किया जाएगा. बता दें कि ओपीडी सेवा ठप रहने से गौनाहा, रामनगर, सहोदरा, ठोरी, डैनमरवा, कटघरवा आदि जगहों से आये शैलेश राय, शारदा देवी, पूनम देवी, दिनेश राम, अजय पासवान, मनोज भर, रविन्द्र बैठा अदि ने बताया कि वे जब अस्पताल में आये तो उन्हें पता चला कि अस्पताल में हड़ताल है. अब उन्हें मजबूरीवश प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है. ओपीडी ठप रहने से तीन सौ से ऊपर मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा. कार्य बहिष्कार करने वालो में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा सभी चिकित्सक शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




