आग लगने से आधा दर्जन घर जले

Published at :22 Feb 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से आधा दर्जन घर जले

शनिवार की शाम ठकराहा थानाक्षेत्र के जगीरहा महादलित बस्ती में आग लगने से आधा दर्जन फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

ठकराहा . शनिवार की शाम ठकराहा थानाक्षेत्र के जगीरहा महादलित बस्ती में आग लगने से आधा दर्जन फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गया. जले घरों में आवासीय समेत बथान शामिल बताया तय जा रहा है. इस अगलगी की घटना में लगभग पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलने का आकलन किया जा रहा है. सुग्रीम राम के घर में अचानक आग लगने की बात अग्नि पीड़ितों ने बताया. हालांकि आग कैसे लगी कोई स्पष्ट नहीं बता रहा है. विगत वर्ष भी यह पूरा गांव आग से स्वाहा हो गया था.जिसमें लाखों की क्षति हुई थी. वहीं मौके पर पहुंचे ठकराहा सीओ सुमित राज ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया. ग्रामीणों ने पंपसेट और चापाकल से आग को नियंत्रित किया जिससे आग को फैलने से रोका जा सका. मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और सीओ के निर्देशनुसार राख की ढेर में दबी चिंगारी को बुझाया गया. इस अग्नि कांड में स्थानीय सुग्रीम राम, बनई राम, मंजू देवी, बिसम्भर ,राजकुमार, राम प्रीत राम के फूस की झोपड़ी जलने का अनुमान हैं. बताया जाता है कि 20-21 मार्च को सुग्रीम राम की बेटी आरती की शादी कुशीनगर की अहिरौलीदान निवासी संदीप से तय है. सुनैना देवी,मंजू देवी, उमा देवी आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कभी दिन कभी रात में अचानक आग लग रहा है. चार पांच दिनों से गांव के परिधि में ऐसी स्थिति बना हुआ है. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वहीं सीओ सुमित राज ने बताया कि अग्निकांड के पीड़ितों की जांच कराके आवश्यक सहायता प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन