बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पश्चिम चंपारण में विशेष कार्यक्रम, जिला से पंचायत तक होगा लाइव प्रसारण

सम्राट चौधरी
पश्चिम चंपारण में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर इसका सीधा प्रसारण होगा, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा.
West Champaran News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 25 जुलाई को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का पश्चिम चंपारण में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया जाएगा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है.
डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
शुक्रवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और सभी निर्धारित स्थलों पर लाइव प्रसारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
इन व्यवस्थाओं पर रहेगा विशेष फोकस
डीएम ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें.
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले में आयोजित समारोहों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सरकारी और गैर-सरकारी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा.
इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










