बेतिया समाहरणालय में डीएम ने सुनीं 75 फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सुनवाई करते जिलाधिकारी
पश्चिम चंपारण में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई में जिले भर से आई 75 शिकायतों को सुना. भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना, बिजली, पानी, सड़क और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.
West Champaran News: समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की 75 शिकायतें सुनीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बाकी शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.
इन मामलों से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं.
डीएम ने प्रत्येक मामले की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
इन लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
जनसुनवाई में पिंकी देवी, अभिषेक कुमार यादव, बलिराज राय, सुनीता देवी, महमूद आलम, प्रतिमा कुमारी, रौशन कुमार, बेबी देवी, लालबाबू यादव और शांति देवी सहित कई लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं.
कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
कई अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता (एडीएम) अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, डीपीआरओ रोचना माद्री, पीजीआरओ मासूम अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए