वाल्मीकिनगर मृत त्रिवेणी कैनाल में मिला युवती का शव

Published at :27 Jan 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर मृत त्रिवेणी कैनाल में मिला युवती का शव

थाना क्षेत्र के गोल चौक से सटे स्थित मृत त्रिवेणी कैनाल में एक युवती की शव सोमवार की सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. थाना क्षेत्र के गोल चौक से सटे स्थित मृत त्रिवेणी कैनाल में एक युवती की शव सोमवार की सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के काष्ठ भंडार निवासी शंकर सिंह की पुत्री पूजा कुमारी उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है. मृत महिला विवाहिता है.जिसके दो पुत्र आर्यन पांच वर्ष और आयुष 11 वर्ष का है. जबकि पति अंगद सिंह है.शादी के बाद से पूजा अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी.पति बाहर काम करता है. कुछ दिनों से साथ ही था. रविवार की शाम तकरीबन चार बजे से घर से लापता थी.काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला. सुबह मृत त्रिवेणी कैनाल के समीप उसके शॉल को गिरा कुछ ग्रामीणों के द्वारा देखा गया. घर वालों को इसकी सूचना देने के बाद नहर में महिला के शव को देखा गया.जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.साथ ही बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होता है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. मृतका के पति अंगद ने बताया कि मेरी पत्नी का मोबाइल काष्ठ भंडार निवासी इक्वाल दीवान के पास से मिला है.और अजय कुमार सिंह जो महिला स्वाभिमान बटालियन में हो रहे कंस्ट्रक्शन के कार्य में मुंशी के पद पर कार्यरत है के साथ मेरी पत्नी भी काम करती थी. को साथ देखा गया था.शंका जाहिर करते हुए बताया कि उसकी हत्या में ये दोनों की संलिप्तता हो सकती है.मुझे शक है मेरी पत्नी को मार कर नहर में फेंक दिया गया है.इधर पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन