प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका व उसकी मां ने खाया जहर, दोनों की मौत

Published at :31 Jan 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका व उसकी मां ने खाया जहर, दोनों की मौत

ठकराहा बाजारी टोले की युवती (22 वर्ष) ने अपनी मां (50 वर्ष) के साथ गोपालगंज जिले के जलालपुर के दयाराम मठिया निवासी अपने प्रेमी के दरवाजे पर जहर खाकर जान दे दी.

विज्ञापन

ठकराहा (पचं). ठकराहा बाजारी टोले की युवती (22 वर्ष) ने अपनी मां (50 वर्ष) के साथ गोपालगंज जिले के जलालपुर के दयाराम मठिया निवासी अपने प्रेमी के दरवाजे पर जहर खाकर जान दे दी. घटना गुरुवार रात की है. प्रेमी-प्रेमिका में एक साल प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों की शादी में प्रेमी के घरवाले बाधा डाल रहे थे. पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में ले लिया है.इसके पहले युवती (प्रेमिका) ने बगहा महिला थाना व गोपालगंज एसपी को आवेदन दिया था. वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी. सामाजिक लोक लज्जा और न्याय मिलने में हो रही देरी से तंग आकर युवती अपनी मां के साथ प्रेमी के घर पहुंचीं. दोनों ने जहर खा लिया. दोनों को सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात दोनों की मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. परिजनों से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. परिवार वालों ने बताया कि युवक पिता और उनके सगे संबंधी शादी के खिलाफ थे. परिवारवालों का कहना था कि लड़का और लड़की दोनों का एक गोत्र है. एक गोत्र में शादी नहीं हो सकती है.

युवक का युवती के घर था आना-जाना

कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जलालपुर के दयाराम मठिया गांव निवासी आरोपित की ठकराहा गांव में रिश्तेदारी है. वहां उसका आना-जाना होता था. इसी क्रम में प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादी करना चाहते थे.

कौन करेगा अंतिम संस्कार

युवती के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. दो भाई हैं. दोनों मुंबई में रहते हैं. बड़े भाई की शादी हो चुकी है. फिलहाल युवती व उसकी मां घर पर अकेले ही रहती थी. पोस्टमार्टम के बाद शवों की सुपुर्दगी और अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. कुचायकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुर शव लेने पहुंचे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन