नरकटियागंज में दो बाइकों की भिड़ंत, महिला व दो बच्चों सहित पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
घायल बाइक सवार | Prabhat Khabar Network

घायल बाइक सवार

नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य पथ पर पकड़ी ढाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक परिवार सहित पांच लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Narkatiaganj Bike Accident: नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य पथ पर पकड़ी ढाला स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में महिला और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.

डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया.

इलाज कराने जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, पंचमवा निवासी जाकिर मियां अपनी पत्नी सलमा खातून का इलाज कराने दोनों बच्चों के साथ बाइक से नरकटियागंज आ रहे थे.

इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई.

हादसे में किसे लगी कितनी चोट

हादसे में जाकिर मियां, उनकी पत्नी सलमा खातून और दोनों बच्चे घायल हो गए. दूसरी बाइक पर सवार महुअवा निवासी साजिद अली भी दुर्घटना में घायल हो गया.

बताया गया कि साजिद अली का पैर टूट गया, जबकि जाकिर मियां के पैर और सलमा खातून के सिर में गंभीर चोट आई है. दोनों बच्चों को भी चोटें लगी हैं.

तीन घायलों को किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबरार ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इनमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन