NEET में शानदार रैंक, बेतिया के निशांत का हुआ भव्य स्वागत... फूल-मालाओं और आतिशबाजी से गूंजा शहर

निशांत का स्वागत करते राहुल कुमार व अन्य
पश्चिम चंपारण के निशांत कुमार ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.
NEET Success: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पश्चिम चंपारण का नाम रोशन करने वाले निशांत कुमार का शनिवार को शहर के पावर हाउस चौक पर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया, मिठाइयां खिलाईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे.
स्वागत समारोह में दिखा उत्साह
निशांत कुमार की सफलता पर पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा. उपस्थित लोगों ने इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
लोगों का कहना था कि इस तरह की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती है.
राहुल कुमार ने बताया मेहनत का परिणाम
युवा समाजसेवी सह भाजपा नेता राहुल कुमार ने निशांत कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल करना पूरे पश्चिम चंपारण के लिए गर्व की बात है. उनके अनुसार, निशांत ने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.
परिवार ने जताया गर्व
निशांत के मामा राहुल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि निशांत आगे चलकर एक कुशल चिकित्सक बनेंगे और समाज व देश की सेवा करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी.
समारोह में सुरभि घई सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे.
रेणु देवी ने दी शुभकामनाएं
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बेतिया विधायक रेणु देवी ने भी अपने संदेश में निशांत कुमार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गणेश वर्मा
गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










