मदनपुर जंगल में लगी आग, वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू

Published at :22 Feb 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर जंगल में लगी आग, वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू

जैव विविधता का खजाना कहे जाने वाले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रक्षेत्र के जंगल बार-बार आग की लपटों की चपेट में आ रहा है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. जैव विविधता का खजाना कहे जाने वाले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रक्षेत्र के जंगल बार-बार आग की लपटों की चपेट में आ रहा है. दुर्लभ वन्यजीवों व वनस्पतियों वाले इस जंगल में आग से भारी नुकसान बढ़ रही है. वन क्षेत्रों को आग से बचाने के लिए फायर वाचरों की तैनाती के बाद भी जंगलों की हिफाजत चुनौती साबित हो रही है. इसी क्रम में शनिवार की दोपहर वन प्रमंडल दो मदनपुर वन प्रक्षेत्र के सदाबहार जंगल में आग लग गयी. तेज पछुआ हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी. जिससे जंगल में रहने वाले छोटे-बड़े वन्यजीवों में अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम रामपुर वन परिसर के वन कक्ष संख्या एम-3 के जंगल में पहुंच कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया. इस संदर्भ में मदनपुर वन प्रक्षेत्र अधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा वन कक्ष संख्या एम 3 के जंगल में आग लगा दी गयी थी. लेकिन वन कर्मियों की टीम जंगल में पेट्रोलिंग कर रही थी. आग की सूचना मिलते ही वनरक्षी सुजीत कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच समय रहते आग पर काबू पा लिया. लेकिन आग से जंगल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह आग वन तस्करों और असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर लगाई गई है. घटना के बाद आरोपी जंगल से फरार हो गए. जंगल में खरपतवार, पटेर और छोटे छोटे पौधे जले हैं.सीमावर्ती गांवों के लोगों से आग नहीं लगाने की अपील

वन अधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने जंगल के सीमावर्ती गांवों के स्थानीय ग्रामीणों और चरवाहों से जंगल में आग नहीं लगाने की अपील की है. क्योंकि इससे न केवल वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ता है बल्कि जैव विविधता को भी गंभीर क्षति होती है. उन्होंने स्थानीय लोगों से निवेदन किया गया है कि जंगल के अंदर ज्वलनशील पदार्थ न फेंके. आग लगने की घटना पर तुरंत वन कर्मियों को इसकी सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन