ePaper

उत्पाद विभाग पुलिस से मारपीट मामले में पांच नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 27 Mar 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग पुलिस से मारपीट मामले में पांच नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिनों सेमरा थाना स्थित दढ़िया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग पुलिस पर शराब तस्कर व ग्रामीणों द्वारा हमला मामले में सेमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई .

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिनों सेमरा थाना स्थित दढ़िया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग पुलिस पर शराब तस्कर व ग्रामीणों द्वारा हमला मामले में सेमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई .बता दे कि उत्पाद थाना के घायल पुलिस जवान के लिखित आवेदन पर सेमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें 5 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर अब तक कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है.बता दे कि कि उत्पाद विभाग के एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी अवैध शराब बिक्री की सूचना पर सोमवार की रात्रि छापेमारी करने दढिया गांव गए थे .जहां उत्पाद की टीम का गृहस्वामी द्वारा जांच करने का विरोध किया गया जिस पर विवाद बढ़ गया.इस दौरान गृह स्वामी की नाबालिग पुत्री सुपनेखा अपने पिता को बचाने का प्रयास किया.इसी जद्दोजहद में सुपनेखा की नाक बुरी तरह कट गई .जिसके बाद गांव के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा.जैसे ही ग्रामीणों ने नाक से बहते खून का फव्वारा देखा, उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस दौरान उत्पाद पुलिस की टीम मौके से जान बचाकर भागी मगर दो जवान ग्रामीणों के हत्थे चढ गये थे.गांव वालों ने सुपनेखा की कटी हुई नाक और खून से सनी हालत देखी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा.ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर पथराव किया. इस दौरान पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ी गईं.सूचना पर पहुंची सेमरा थाना की पुलिस ने दोनों घायल सिपाहियों को मुक्त कराकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया था .पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन