Bettiah: फाइनेंस कर्मियों पर 5.97 लाख के गबन की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Bettiah: फाइनेंस कर्मियों पर 5.97 लाख के गबन की प्राथमिकी दर्ज

मुथुट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी की शाखा टिकुलिया चनपटिया के तीन कर्मियों पर ऋण वसूली का 5.97 लाख रुपया हजम करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

बेतिया: मुथुट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी की शाखा टिकुलिया चनपटिया के तीन कर्मियों पर ऋण वसूली का 5.97 लाख रुपया हजम करने का आरोप लगाया गया है. मामले में कंपनी के डिविजनल मैनेजर ने तीन कर्मियों विरुद्ध चनपटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। चनपटिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि मुथुट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी के डिविजनल मैनेजर बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा वार्ड नंबर आठ खाजे जहानपुर निवासी प्रणय कुमार सिन्हा ने दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई निवासी संजय कुमार ठाकुर, पिपरा कोठी थाना के पंडितपुर निवासी मनीष कुमार व चौतरवा थाना क्षेत्र के सिकतौर हरपुर निवासी अनीश कुमार को आरोपी बनाया गया है. संजय कुमार ठाकुर टिकुलिया शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक व अन्य दोनों अनीश कुमार व मनीष कुमार रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर तैनात थे. संजय कुमार ठाकुर पर कंपनी के 66 ग्राहक व 79 ऋणधारकों से 1,58,856 रुपये, अनीश कुमार पर 93 ग्राहक व 95 ऋणधारकों से 2,66,140 रुपये व मनीष कुमार पर 54 ग्राहक व 54 ऋणधारकों से 1,45,860 रुपये लेकर हजम करने का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन