मैनाटांड़ प्रखंड नजारत में वित्तीय अनियमितता उजागर, वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद दायर

मैनाटांड़ प्रखंड नजारत की जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आई है. जिला प्रशासन ने वसूली को लेकर आदेश जारी किया है.
बेतिया . मैनाटांड़ प्रखंड नजारत की जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आई है. जिला प्रशासन ने वसूली को लेकर आदेश जारी किया है. भूमि सुधार उप समाहर्ता नरकटियागंज जांच रिपोर्ट के आधार पर नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी ने रिपोर्ट भेजी थी. नवल किशोर कुशवाहा, जो पूर्व में नाजिर थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इनके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, उनसे ₹1,00,756.96 और ₹21,865.00की वसूली होनी है. इसके अलावा, ₹3,69,462.00 की राशि को पेड एंड कैंसिलल्ड अभिश्रवों की छाया प्रति पर समायोजन करना उचित नहीं माना गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ₹2,99,621.00 की राशि के लिए शंभू प्रसाद और नवल किशोर कुशवाहा को दोषी ठहराया गया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अधियाचित राशियों के विरुद्ध दायर निलाम पत्र वाद और ₹3,69,462.00 के समायोजन पर स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए. ताकि इसे जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके. इसको लेकर मैनाटांड़ के बीडीओ को स्थापना शाखा के वरीय उपसमाहर्ता ने निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




