छह धूर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी, दो घायल

Updated at : 09 Mar 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
छह धूर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी, दो घायल

बलथर थाना क्षेत्र के गौरीपुर बाजार में 6 धूर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है.

विज्ञापन

सिकटा. बलथर थाना क्षेत्र के गौरीपुर बाजार में 6 धूर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है. दोनों पक्षों के तरफ से गोलीबारी भी की गई है. इस मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हुए है. घटना की सूचना पर नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बलथर, सिकटा, कंगली, गोपालपुर,पुरुषोत्तमपुर, मैनाटांड़ थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए पुलिस और जिला से आई क्यूआरटी की टीम घटना स्थल पर कैंप कर रही है. मारपीट की इस घटना में बलथर थानाक्षेत्र के मुरली परसौनी गांव के शेख अबुल के पुत्र मोहम्मद कैश (40) और शेख अब्बास के पुत्र मोहम्मद दिलशाद (25) जख्मी हुए है। दोनों का इलाज सिकटा अस्पताल में किया गया. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने एक पक्ष से एक लाइसेंसी दो नाली बंदूक जब्त किया है और तीन खाली कारतूस के खोखा बरामद किया है. इसके साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार मुरली परसौनी के जुनैद आलम एवं शेख कयूम साकिन नरकटिया थाना पुरुषोत्तमपुर के बीच गौरीपुर बाजार में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था. उस जमीन पर 107 की कार्रवाई भी चल रही है. मामले की सुनवाई जनता दरवार में भी चल रही है. उस जमीन का कागजात दोनों पक्ष अपना हक जताते हुए दिखा रहे हैं. इसी बीच रविवार दस बजे के करीब दोनों पक्ष एवं अन्य के बीच मारपीट की घटना घट गई. मारपीट के क्रम में दोनों पक्षों से फायरिंग करने की बात सामने आई है. सूचना पर बलथर थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाते हुए जुनैद आलम को हिरासत में लिया गया है. जुनेद आलम का लाइसेंसी दो नाली बंदूक को जब्त कर थाना लाया गया है. वही दूसरे पक्ष के अब्दुल कयूम, मोहम्मद वोजैर, और वसी आलम सभी साकिन नरकटिया थाना पुरुषोत्तमपुर को हिरासत में लिया गया है. डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों के तरफ से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. स्थिति नियंत्रण में है घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. मामले में दोनों पक्षों के तरफ से प्राथमिकी दर्ज करने कि कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना की बारीकियों से जांच में जुट गई है. दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन