ePaper

मोटे अनाजों के 36 प्रभेदों के संग्रहालय को देख गदगद हुए देश के कृषि वैज्ञानिक

Updated at : 13 Jun 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
मोटे अनाजों के 36 प्रभेदों के संग्रहालय को देख गदगद हुए देश के कृषि वैज्ञानिक

नरकटियागंज कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

नरकटियागंज

कृषि विज्ञान केन्द्र नरकटियागंज नीत नयी उंचाईयों की ओर अग्रसर हो रहा है. यहां कार्य करने वाले वैज्ञानिक, अधिकारी और क्षेत्र के किसान खेती किसानी के क्षेत्र में रोज नये आयाम गढ़ रहे हैं. यहां पहुंचे वैज्ञानिकों ने केन्द्र पर मोटे अनाजों के संग्रह को देख प्रसन्नता व्यक्त की. कहा कि अब पूरी दुनिया मोटे अनाज की तरफ भाग रहा है. ऐसे में 36 प्रभेदों का संग्रहालय काबिले तारीफ है. गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक वैज्ञानिक वर्तालाप कार्यकम में पहुंचे कृषि वैज्ञानिकों ने अपनी अपनी राय दी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्य प्रदेश के पूर्व कुलपति एवं पूर्व उप महानिदेशक (एनआरएम) भारत सरकार डॉ एके सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने खेती किसानी के क्षेत्र में चंपारण के प्रगतिशील किसानों और अधिकारियों ने खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने वाले कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डा. आरपीसिंह समेत अन्य की जमकर तारीफ की. उन्होंने जिले के 40 से अधिक प्रगतिशील कृषकों के बीच बाढ़ की स्थिति में धान व गन्ने की खेती करते हुऐ समेकित कृषि प्रणाली को कैसे किया जाए. इस पर अपना विचार व्यक्त करते हुए किसानों से आधुनिक वैज्ञानिक विधियों को अपनाने पर जोर दिया. वही कार्यक्रम में आईसीए आर-रांची के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ एस कुमार ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र में उपलब्ध विभिन्न कृषि तकनीक को गहनता से समझाया और अपनाने की सलाह दी, रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ एके श्रीवास्तव ने समेकित कृषि प्रणाली में पशुपालन के महत्व एवं डेयरी पालन से अधिक मुनाफा कमाने पर विशेष जानकारी दी. कार्यक्रम मे सम्मिलित आईसीएआर-महात्मा गांधी इंटीग्रेटेड फार्मिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट मोतिहारी के निदेशक डॉ केजी मंडल मुख्य वैज्ञानिक डॉ एसके पूरबे व डा शैलेश कुमार सिंह ने गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीक एवं समेकित कृषि प्रणाली पर जानकारी दी. कृषि विज्ञान केन्द्र नरकटियागंज के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ आरपी सिंह ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया. इस कार्यक्रम का मंच संचालन पशुपालन वैज्ञानिक डॉ भूषण कुमार सिंह ने किया. मौके पर कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ पंकज मलकानी, कृषक आनंद सिंह, सचिन सिंह, विनय पांडेय, सत्येंद्र दुबे, विजय गिरी, विजय जायसवाल, गंगासागर, राघव शरण, डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, अशोक कुमार बैठा, आलोक कुमार, नितेश कुमार, रोशन कुमार, प्रेम कुमार पासवान, चिंटू कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन