बेतिया में एसएसपी का औचक निरीक्षण, थाना से लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था तक परखी

Updated:
विज्ञापन
बेतिया में  सड़क पर उतरे एसएसपी थाना से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था की ली पड़ताल

सागर पोखरा मंदिर परिसर में एसएसपी

पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने रविवार को मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने रविवार को मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के बाद उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को नियमित गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए.

थाना के हर महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की हुई जांच

औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अपराध पंजी, लंबित कांड, अभिलेख, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी, आगंतुक कक्ष, वाहन व्यवस्था और थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया.

उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र अनुसंधान और निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

शराबबंदी और वाहन जांच पर भी जोर

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता जरूरी है.

शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

थाना निरीक्षण के बाद एसएसपी ने बेतिया नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया.

कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

एसएसपी कुमार गौतम ने कहा कि पश्चिम चंपारण पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और आम लोगों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

निरीक्षण और नगर भ्रमण के दौरान सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन