बेतिया में पुलिस बनकर आए ठग, महिला को चेकिंग का डर दिखाकर सोने की चेन लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस बनकर महिला से ठगीचेकिंग का डर दिखाकर सोने की चेन लेकर फरार

प्रतीकात्मक तस्वीर

बेतिया में पुलिसकर्मी बनकर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. दो शातिर ठगों ने घर लौट रही एक महिला को चेकिंग का डर दिखाकर उसकी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bettiah Fake Police Gold Chain Fraud: शहर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है. सिविल ड्रेस में बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया, महिला को आगे पुलिस जांच का डर दिखाया और सोने की चेन लेकर फरार हो गए. घटना के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

घर लौट रही महिला को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-14 के गंज-2 निवासी वर्षा कुमारी लाल बाजार से मीना बाजार होते हुए अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान राज स्कूल के पूर्वी गेट के पास बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे.

दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आगे पुलिस की सघन जांच चल रही है. उन्होंने महिला से सुरक्षा के लिए सोने की चेन उतारकर पर्स में रखने की बात कही.

चेकिंग का डर दिखाकर ले उड़े चेन

महिला ने पहले चेन उतारने से इनकार किया. इसके बाद दोनों युवकों ने कहा कि आगे बड़े अधिकारी मौजूद हैं और जांच के दौरान परेशानी हो सकती है.

उनकी बातों पर भरोसा कर महिला ने चेन उतार दी. बदमाशों ने चेन को जांचने के बहाने अपने हाथ में लिया और कुछ ही सेकंड में बाइक से अवंतिका चौक की ओर फरार हो गए.

FIR दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पीड़िता सीधे नगर थाना पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई.

नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने बताया कि पीड़िता वर्षा कुमारी के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपियों ने पुलिस जांच का भय दिखाकर महिला से ठगी की है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सड़क पर किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपने कीमती आभूषण या सामान किसी के हाथ में न दें.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन