50 साल पुराने जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई घायल, गांव में पुलिस कैंप, हालात पर नजर

Updated:
विज्ञापन

मकड़ी टोला गाँव में कैंप कर रहीं पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंपारण के मकड़ी टोला में 50 साल पुराने जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में कैंप लगाया है.

विज्ञापन

Nautan Makri Tola Clash: थाना क्षेत्र की डाबरिया पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित मकड़ी टोला में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं. गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस कैंप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है.

विज्ञापन

घायलों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है.

एक-दूसरे पर हमले का आरोप

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान एक पक्ष के लोगों के श्रीकांत महतो और राजेश्वर महतो के घर पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया.

इस झड़प में श्रीकांत महतो, राजेश्वर महतो और दूसरे पक्ष के सराज उर्फ राजू शेख घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.

50 साल पुराना बताया जा रहा है जमीन का विवाद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस भूमि को लेकर विवाद हुआ, उसकी करीब 26 डिसमिल जमीन लगभग 50 वर्ष पहले अंचल प्रशासन की ओर से पहले पक्ष को बंदोबस्ती के तहत दी गई थी.

बताया जा रहा है कि इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रजनीकांत प्रियदर्शी और थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया.

तनाव को देखते हुए मकड़ी टोला में पुलिस कैंप कर रही है और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है.

दोनों पक्षों से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन