24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 गिरफ्तार, 876 लीटर शराब जब्त, वाहन जांच में वसूले 98 हजार रुपये

प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम चंपारण पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस अभियान में भारी मात्रा में शराब, जेवर और नकदी जब्त की गई है.
Bettiah Police Action: पश्चिम चंपारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. इस अभियान में 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इनमें उत्पाद अधिनियम के नौ आरोपी भी शामिल हैं.
पुलिस की कार्रवाई के दौरान 876 लीटर 400 एमएल शराब, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक जोड़ी चांदी की पायल और 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए.
वारंटियों की भी हुई गिरफ्तारी
अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा छह अजमानतीय वारंटों का भी निष्पादन किया गया.
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
वाहन जांच में वसूले 98 हजार रुपये
यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 98 हजार रुपये का जुर्माना वसूला.
कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










