गन्ने की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई? नरकटियागंज में चीनी मिल अधिकारियों ने बताया नया प्लान

निरीक्षण करते अधिकारी
मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी पंकज सिंह ने नरकटियागंज क्षेत्र के गांवों का दौरा कर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया. उन्होंने किसानों को मशीनीकरण और आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे प्रति एकड़ 400 क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सके.
Narkatiaganj News: मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की नरकटियागंज चीनी मिल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) पंकज सिंह ने शनिवार को चीनी मिल क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद करते हुए गन्ना खेती में मशीनीकरण और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया.
निरीक्षण के दौरान उनके साथ नरकटियागंज चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी भी मौजूद रहे.
कई गांवों में पहुंचकर किसानों से की बातचीत
अधिकारियों ने मथुरा, बढ़निहार, पिपरा, जमुनिया और भवानीपुर सहित कई गांवों का दौरा किया. खेतों में पहुंचकर गन्ने की फसल का जायजा लिया और किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी.
इस दौरान किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 400 क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया.
मशीनीकरण से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार
कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से चीनी मिल प्रबंधन की गन्ना विभाग की टीम लगातार गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रही है.
उन्होंने बताया कि किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के साथ-साथ अनुदान पर आधुनिक कृषि मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनके उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है.
किसानों ने की पहल की सराहना
दौरे के दौरान पिपरा और पडरौन गांव के किसान मुन्ना पटेल, गुड्डू यादव और अशोक यादव ने चीनी मिल प्रबंधन की पहल की सराहना की.
मुख्य परिचालन अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि खेती में मशीनीकरण अपनाने से उत्पादन लागत कम होगी और गन्ने की पैदावार में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
निरीक्षण के दौरान गन्ना महाप्रबंधक एस. ढाका, उपप्रबंधक प्रेम सिंह सहित गन्ना विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










