करिश्मा कपूर की एक झलक को बेतिया में उमड़ी भीड़, बोलीं- आप सबका प्यार देखकर बहुत अच्छा लग रहा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. सुप्रिया रोड स्थित एक शोरूम की लॉन्चिंग के मौके पर करिश्मा कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत ‘तन ताना तन तन तन तारा’ और ‘चलती है क्या नौ से बारह’ पर ठुमके लगाये. करिश्मा कपूर को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे रहे.

विज्ञापन

बेतिया न्यूज: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर शनिवार को बेतिया पहुंचीं तो उनके प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बना. शहर के सुप्रिया रोड स्थित एक शोरूम की लॉन्चिंग के मौके पर करिश्मा कपूर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. जैसे ही अभिनेत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, लोगों ने मोबाइल फोन निकालकर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

प्रशंसकों में दिखा खासा उत्साह

करिश्मा कपूर को अपने शहर में देखकर प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आया. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. कई लोग अपने मोबाइल कैमरे में अभिनेत्री की तस्वीरें कैद करते रहे, तो कई वीडियो बनाते नजर आये. करिश्मा कपूर ने भी प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.

कैप्शन : बेतिया में ज्वेलरी शॉप की लॉन्चिंग के लिए पहुंची करिश्मा कपूर | Prabhat Khabar Network
फैंस का अभिवादन स्वीकार करतीं करिश्मा कपूर | Prabhat Khabar Network

फैंस के प्यार से खुश दिखीं करिश्मा

बेतिया पहुंचने पर करिश्मा कपूर ने यहां मिले लोगों के प्यार और उत्साह पर खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. आप सबका प्यार देखकर, आप सबके उत्साह देखकर मुझे अच्छा लग रहा है. करिश्मा कपूर की इस बात पर वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह और बढ़ गया.


कैप्शन : बेतिया में ज्वेलरी शॉप की लॉन्चिंग के लिए पहुंची करिश्मा कपूर | Prabhat Khabar Network
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर | Prabhat Khabar Network

लॉन्चिंग कार्यक्रम में आईं थीं करिश्मा

लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान करिश्मा कपूर की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी रही. उन्हें देखने के लिए सुप्रिया रोड में लोगों की भीड़ जुटी रही. कार्यक्रम स्थल के आसपास प्रशंसकों में अभिनेत्री की तस्वीर लेने और वीडियो बनाने की होड़ सी दिखी.

कैप्शन : बेतिया में ज्वेलरी शॉप की लॉन्चिंग के लिए पहुंची करिश्मा कपूर | Prabhat Khabar Network
ठुमका लगातीं करिश्मा कपूर | Prabhat Khabar Network

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

करिश्मा कपूर के बेतिया पहुंचने की खबर शहर में तेजी से फैली. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सुप्रिया रोड की ओर पहुंचने लगे. बॉलीवुड अभिनेत्री को करीब से देखने का मौका मिलने से प्रशंसकों में खासा उत्साह रहा. करिश्मा कपूर की मौजूदगी ने शोरूम की लॉन्चिंग को भी खास बना दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन