24 घंटे में सिर्फ 3-4 घंटे बिजली! भितहा में कटौती से बढ़ी परेशानी, कारोबार से लेकर खेती तक प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भितहा में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मात्र 3-4 घंटे मिलने वाली बिजली से आम जनजीवन, कारोबार, शिक्षा और खेती सभी प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bhitaha Power Cut: प्रखंड में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी लगातार नहीं बल्कि 10 मिनट से लेकर आधे घंटे के अंतराल में बार-बार कट रही है.

विज्ञापन

बिजली संकट का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ कारोबार, शिक्षा और खेती पर भी साफ दिखाई देने लगा है.

छोटे कारोबारियों को हो रहा आर्थिक नुकसान

बिजली की अनियमित आपूर्ति से वेल्डिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, फोटोस्टेट, साइबर कैफे और बिजली पर निर्भर अन्य छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं.

व्यापारियों का कहना है कि बार-बार बिजली कटने से काम प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

पढ़ाई और खेती पर भी पड़ रहा असर

लगातार बिजली नहीं रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. गर्मी और उमस के बीच रात में बच्चों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं किसानों का कहना है कि धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है. समय पर पटवन नहीं होने से खेती पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.

पेयजल से लेकर घरेलू काम तक प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहती है. जब आपूर्ति बहाल होती भी है तो कुछ ही देर बाद फिर बिजली कट जाती है.

इस कारण घरेलू कामकाज, पेयजल आपूर्ति और अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं.

लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर नियमित बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. वहीं, इस मामले में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन