तिरहुत नहर अंचल के तटबंध, नहर, आवासीय व कार्यालय परिसर से हटेगा कब्जा

जिले में तिरहुत नहर अंचल के तटबंध, नहर, आवासीय भवन परिसर, कार्यालय भवन व परिसर पर अतिक्रमणकारियों ने वर्षों से कब्जा जमाया हुआ है.
बेतिया . जिले में तिरहुत नहर अंचल के तटबंध, नहर, आवासीय भवन परिसर, कार्यालय भवन व परिसर पर अतिक्रमणकारियों ने वर्षों से कब्जा जमाया हुआ है. अब विभाग की ओर से अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे मुक्त कराने की पहल शुरु कर दी गई है. इसको लेकर तिरहुत नहर अंचल रक्सौल के अधीक्षण अभियंता ई.प्रमोद कुमार भारती ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटवाने का अनुरोध किया है. डीएम को भेज गए पत्र में नरकटियागंज व रक्सौल त्रिवेणी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं ने अपने-अपने प्रमण्डल के अंतर्गत अतिकमित विभागीय तटबंध, नहर, आवासीय भवन, परिसर, कार्यालय भवन व परिसर आदि पर से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विहित प्रपत्र में अतिक्रमित भूमि का डाटावेश उपलब्ध कराया है. ऐसे में संबंधित अंचलों के सीओ को उक्त अतिक्रमित जगहों से अतिक्रमणित हटाने का निर्देश देने का अनुरोध अधीक्षण अभियंता ने डीएम ने किया है. इतना ही नहीं तिरहुत नहर अंचल के तटबंध, नहर, आवासीय भवन और कार्यालय परिसरों से अतिक्रमण को लेकर डीएम से अनुरोध कर संबंधित सीओ को अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमण वाद दायर कर कार्रवाई करने को कहा गया है. अतिक्रमण की सूची तैयार कर संबंधित अंचलों में भी भेजी गई है. जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




