ePaper

Bettiah: नरकटियागंज में आठ घंटे ठप रही बिजली

Updated at : 13 Apr 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: नरकटियागंज में आठ घंटे ठप रही बिजली

नगर एंव ग्रामीण इलाकों में रविवार को आठ घंटे तक बिजली सेवा ठप रही. इससे जहां लोगो में हाहाकार की स्थिति रही.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर एंव ग्रामीण इलाकों में रविवार को आठ घंटे तक बिजली सेवा ठप रही. इससे जहां लोगो में हाहाकार की स्थिति रही. वहीं भरी उमस से हाल बेहाल रहा. नरकटियागंज रामनगर के बीच शेरहवा में 33 हजार फाल्ट के कारण समस्या उत्पन्न हुई. हालांकि विभाग की ओर से फाल्ट ठीक रकने के लिए कर्मियो की टीम लगायी गयी और देर शाम 5.40 मिनट पर लोगों को बिजली मिली. हालांकि दोपहर में तेज हवा और आसमान में बादल छाने के बाद लोगो ने भारी उमस से राहत की सांस ली. बता दें कि रविवार को बह आठ बजे अचानक बिजली कट गयी. विभाग की ओर से बताया गया कि 33 हजार केवीए में फाल्ट के कारण समस्या उत्पन्न हुई है. विद्युत विभाग के सहायक अभिंयता चंदन कुमार ने बताया कि 33 हजार में फालट हुआ था उसे ठीक करा कर आपुर्ति सेवा बहाल कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन