आपसी मारपीट में महिला समेत आठ जख्मी, रेफर

नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में बुधवार की रात्रि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई.
बगहा. नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में बुधवार की रात्रि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई. हिंसक झड़प में दो महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए . परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया . जहां ड्यूटी में चिकित्सा डॉ संजय गुप्ता ने घायलों की प्राथमिक उपचार किया और सभी घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया . डा. संजय कुमार ने बताया की घायलों में प्रमोद राय 50 वर्ष, मुस्कान देवी 32 वर्ष, मुमताज़ देवी 40 वर्ष, गोलु कुमार 17 वर्ष, चुन्नू राम 32 वर्ष, पुन्नू राम 17 वर्ष, कुंदन कुमार 34 वर्ष आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




