मझौलिया पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह, अस्पताल से लेकर अंचल कार्यालय तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network

निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी

पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड का दौरा कर स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रखंड और अंचल कार्यालयों का जायजा लिया. उन्होंने जनसेवाओं में सुधार और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने गुरुवार को मझौलिया प्रखंड का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, राजस्व कार्यों और लोक सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए.

डीएम ने कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से मिलनी चाहिए.

अस्पताल में ओपीडी से प्रसव वार्ड तक की जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, लैब, दवा वितरण केन्द्र, चिकित्सक कक्ष, प्रसव वार्ड, प्रसव पूर्व जांच केन्द्र और भर्ती मरीजों के वार्ड का जायजा लिया.

उन्होंने मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. संस्थागत प्रसव और गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया.

आरटीपीएस और राजस्व मामलों की हुई समीक्षा

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की.

उन्होंने आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनों, लंबित मामलों और उनके निष्पादन की जानकारी ली. अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए.

लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश

डीएम ने परिमार्जन, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व मामलों की भी समीक्षा की.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

जनसेवाओं में पारदर्शिता पर दिया जोर

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और लोक सेवाओं का लाभ आमजन तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, अंचलाधिकारी डौली कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन