शिवराजपुर स्कूल के निरीक्षण में खुलीं खामियां, बीईओ ने वेतन कटौती की चेतावनी दी

Author Shamsad Aziz|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
विधालय में औचक निरीक्षण करते बीईओ | Prabhat Khabar Network

विधालय में औचक निरीक्षण करते बीईओ

नौतन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने शिवराजपुर स्कूल का औचक निरीक्षण कर कई खामियां पाईं. रोटेशन चार्ट न होने और छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई. अनियमितताओं पर वेतन कटौती की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bettiah News: नौतन के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद ने गुरुवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवराजपुर का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान विद्यालय में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की शिक्षा से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

रोटेशन चार्ट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान बीईओ ने पाया कि विद्यालय में शिक्षकों का रोटेशन चार्ट तैयार नहीं किया गया था. इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि किस शिक्षक की किस कक्षा में ड्यूटी निर्धारित है.

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को तत्काल रोटेशन चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया.

छात्रों से पूछे सवाल, जवाब नहीं रहे संतोषजनक

बीईओ ने तीन कक्षाओं में जाकर छात्रों से पढ़ाई से जुड़े प्रश्न पूछे और शिक्षकों से कक्षा में कराई गई शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान अधिकांश छात्र-छात्राएं पूछे गए सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके. वहीं, इंटरमीडिएट कक्षा में केवल तीन छात्रों की उपस्थिति मिलने पर भी उन्होंने गंभीर चिंता जताई.

नियमित पढ़ाई और रिकॉर्ड संधारण के निर्देश

बीईओ ने विद्यालय प्रबंधन को सभी कक्षाओं में नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गतिविधियों का विधिवत रिकॉर्ड संधारित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

बीईओ रियाज अहमद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं और शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है.

उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही संबंधित शिक्षकों के वेतन कटौती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था पर उन्होंने गहरी असंतुष्टि भी जताई.


विज्ञापन
Shamsad Aziz

लेखक के बारे में

By Shamsad Aziz

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन