बैरिया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर
बेतिया के बलुआ रामपुरवा पंचायत में गुरुवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों पक्षों से पूछताछ के लिए लोगों को हिरासत में लिया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Bettiah News: थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा पंचायत के वार्ड संख्या 17 में गुरुवार दोपहर बाद भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मारपीट में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है.
दोनों पक्षों के लोग पहुंचे अस्पताल
घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए बैरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.
तनाव को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया.
आवेदन मिलने के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी.
उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










