आजादी के आंदोलनों में पश्चिम चंपारण का योगदान अतुलनीय: प्रभारी मंत्री

Published at :27 Jan 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
आजादी के आंदोलनों में पश्चिम चंपारण का योगदान अतुलनीय: प्रभारी मंत्री

76वां गणतंत्र दिवस पर महाराजा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री सह जिले प्रभारी मंत्री जनक राम ने गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया तथा झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

बेतिया. 76वां गणतंत्र दिवस पर महाराजा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री सह जिले प्रभारी मंत्री जनक राम ने गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया तथा झंडोत्तोलन किया. प्रभारी मंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम चम्पारण जिला के योगदान एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. इसके साथ ही जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों को साझा किया. मौके पर सांसद डॉ संजय जायसवाल, महापौर गरिमा देवी सिकारिया, डीआईजी हर किशोर राय, डीएम दिनेश कुमार राय, डीडीसी सुमित कुमार समेत एडीएम राजीव कुमार, कुमार रविन्द्र, अनिल राय, एसडीएम विनोद कुमार, नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, निदेशक डीआरडीए अरूण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता बेबी कुमारी, निधि राज, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. मुख्य समारोह स्थल के उपरांत समाहरणालय प्रांगण में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, विकास भवन में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेतिया में पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने झंडोत्तोलन किया गया. इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रधान द्वारा अपने कार्यालय तथा आवंटित महादलित बस्तियों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया लिया गणतंत्र दिवस समारोह में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला कृषि कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला पंचायती राज कार्यालय, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय, जिला मद्य निषेध कार्यालय, नगर निगम, बेतिया, जीविका कार्यालय, आइसीडीएस कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि विभागों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन