ePaper

Bettiah: डीजी ने निर्माणाधीन पुलिस केंद्र बगहा का किया निरीक्षण, बगहा पहुंचे थे डीजी पारसनाथ

Updated at : 14 Apr 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: डीजी ने निर्माणाधीन पुलिस केंद्र बगहा का किया निरीक्षण, बगहा पहुंचे थे डीजी पारसनाथ

डीजी पारसनाथ ने पुलिस व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कांड का समय से निष्पादन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस महानिदेशक पटना ( डीजी) पारसनाथ का बगहा आगमन के साथ पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस बगहा दो में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दे सलामी दी.मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज,एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र ,ए एसपी सह एसडीपीओ रामनगर दिव्यांजलि जायसवाल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे.वही डीजी पारसनाथ ने पुलिस व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कांड का समय से निष्पादन करने का निर्देश दिया. वह लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करते हुए केस का अनुसंधान करते हुए केशो का डिस्पोजल करने का सुझाव दिया. ताकि फरियादियों का समय से न्याय मिल सके. डीजी पारसनाथ ने एसपी एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस केंद्र बगहा में बन रहे निर्माणाधीन पुलिस केंद्र भवन का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया और निर्माण कार्य करा रहे निर्माण एजेंसी के संवेदक को मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बरतने पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीजी पारसनाथ ने शाम में वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र स्थित बन रहे निर्माणाधीन स्वाभिमान बटालियन केन्द्र का बारीकी से जायजा लिया और वस्तुस्थिति से अवगत हुए .इस दौरान डीजी ने निर्माण एजेंसी के संवेदक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया.साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय अवधि के अंदर गुणवतापूर्ण पूरा करने का भी निर्देश दिया.मौके पर वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ,पुलिस निरीक्षक समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन