छावनी में अपराधियों ने घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, सनसनी

कालीबाग थाना के छावनी आमना मस्जिद के सामने एक घर पर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल से अंधाधुंध गोलियां चला दी.
बेतिया. कालीबाग थाना के छावनी आमना मस्जिद के सामने एक घर पर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल से अंधाधुंध गोलियां चला दी. घटना शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे की है. इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग से पूरे मुहल्ले में सनसनी फैल गई. इस घटना के दौरान घर में मौजूद एक महिला व उनकी चार बेटियों ने दूसरे कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई. फिलहान पूरा परिवार दहशत में है. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. घर पर सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. मुख्यालय डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि तुल्ला मियां के घर पर अपराधियों ने गोलियां चलायी है. घटना स्थल से चार खोखा व एक पिलेट बरामद हुआ है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है. शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 11.30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार दो अपराधी हनुमान मंदिर वाले रास्ते से पासी टोला होते हुए आमना मस्जिद के गेट पर पहुंचे. मस्जिद के ठीक सामने रोड़ के दूसरे हिस्से में मौजूद घर के खिड़की पर पिस्तौल से फायरिंग करने लगे. घर में मौजूद महिला व उनकी बेटियां जान बचाने के लिए दूसरे कमरे में भाग गयी. फायरिंग करने के बाद अपराधी मनुआपुल जाने वाली सड़क के रास्ते फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही यातायात डीएसपी रंजन कुमार सिंह, कालीबाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार बालेन्दू, मनुआपुल थानाध्यक्ष नरेश कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटना स्थल पर गिरे खोखा व पिलेट को जब्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




