18 से 26 मार्च तक वंचित शिक्षकों की होगी काउंसेलिंग

Updated at : 05 Mar 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
18 से 26 मार्च तक वंचित शिक्षकों की होगी काउंसेलिंग

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अनुशंसित प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और विद्यालय अध्यापक के वैसे अभ्यर्थी, जो काउंसेलिंग में अनुपस्थित रहे या जिनकी काउंसेलिंग अपूर्ण रही, उन अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

बेतिया. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अनुशंसित प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और विद्यालय अध्यापक के वैसे अभ्यर्थी, जो काउंसेलिंग में अनुपस्थित रहे या जिनकी काउंसेलिंग अपूर्ण रही, उन अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा-02 के परीक्षाफल में उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षक, जो दो चरणों की काउंसेलिंग में शामिल नहीं हो सके या जिनकी काउंसेलिंग अधूरी रही, उन्हें भी यह मौका मिलेगा. इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिया है. जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि काउंसेलिंग की प्रक्रिया प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और विद्यालय अध्यापक के लिए 18 मार्च को कक्षा 1 से 5 के अपूर्ण काउंसेलिंग वाले व अनुपस्थित वाले अभ्यर्थी और कक्षा 9 से 10 के अपूर्ण वाले और अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी काउंसेलिंग में शामिल होंगे. 19 मार्च को टीआरई 3 वर्ग विद्यालय अध्यापक पद के लिए कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग होगी. विशेष शिक्षक (सक्षमता परीक्षा-2) के लिए 20 मार्च को कक्षा 9 से 10 के और कक्षा 11 से 12 के अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग होगी. 26 मार्च को सक्षमता 2 के कक्षा 1 से 12 के अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग कराई जाएगी. वही डीइओ को निर्देश दिया गया है कि काउंसलिंग के लिए निर्धारित काउंटर पर नए सिरे से कर्मियों का दल गठित करते हुए प्रतिनियोजन आवश्यकता अनुसार किया जाए जा सकेगा. वहीं पूर्व से संलग्न रहे कर्मियों का प्रतिनियोजन किसी भी परिस्थिति में नहीं करने का निर्देश दिया गया है. वेरिफिकेशन पंजी एवं अन्य सभी अभिलेखों पर काउंसलिंग करने वाले दल के सभी सदस्यों का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन