ePaper

कांग्रेस की भितिहरवा से पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा शुरू

Updated at : 16 Mar 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की भितिहरवा से पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा शुरू

एनएसयूआइ और आइवाइसी की बहुचर्चित पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा की शुरुआत गांधी आश्रम, भितिहरवा से रविवार को शुरू हुई.

विज्ञापन

बिहार का सबसे बड़ा दंश है पलायन, चुनाव में यह मुद्दा दरकिनार : कन्हैया भितिहरवा (पचं ) . एनएसयूआइ और आइवाइसी की बहुचर्चित पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा की शुरुआत गांधी आश्रम, भितिहरवा से रविवार को शुरू हुई. कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरू की उपस्थिति में कन्हैया कुमार ने पदयात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस नेताओं ने गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पदयात्रा की शुरुआत की. पदयात्रा में कन्हैया कुमार के अलावा आइवाइसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी शामिल रहे. कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ हजारों की संख्या में बिहार के युवा पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल रहे. पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा की शुरुआत के पहले डॉ कन्हैया कुमार ने कहा कि क्यों बिहार में कोई भी भर्ती ठीक से नहीं होती है? बिहार का सबसे बड़ा दंश है पलायन. जानबूझ कर राजनीति और चुनाव में पलायन के मुद्दे को साइडलाइन किया जाता है. इसलिए हमने पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा की शुरुआत की. यह यात्रा बिहार के छात्र नौजवानों की यात्रा है. यह बिहार में बढ़ती बेरोजगारी व भारी मात्रा में हो रहे पलायन को रोकने के लिए बिहार सरकार के खिलाफ यात्रा है. डबल इंजन की सरकार बिहार में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के बजाय बिहार को साजिश व नफरत की आग में झोंक रही है. बिहार में कोरोना काल में बिहार के लाखों मजदूर भुखमरी के शिकार हो दम तोड़ दिये. सरकार इसकी बात नहीं करती. छात्र नौजवान नौकरी और रोजगार को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन व आत्मदाह कर रहे हैं. फिर भी सरकार नौकरी के मुद्दों पर बात नहींं करती हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार के बेरोजगार युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पलायन रोको नौकरी दो यात्रा की ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरुआत हुई. यह यात्रा बिहार में पलायन की समस्या और बिहार के युवाओं को बिहार में ही नौकरी दिलाने की लड़ाई लड़ेगी. कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरू ने कहा कि आज जो बिहार की समस्याएं हैं, उन पर बात नहीं होती, भर्ती क्यों रुकी हुई हैं? बिहार में रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य को सुधारने की बात नहीं होती. हम इस यात्रा के माध्यम से जनता की आवाज बनकर सरकार से सवाल पूछने का काम करेंगे. उन्होंने युवाओं को हर संभव सहयोग दिलवाने का विश्वास दिलवाया. कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडातोलन किया. कार्यक्रम के उपरांत सभी नेताओं ने बापू की प्रतिमा पर माला अर्पण करते हुए विधिवत तरीके से पदयात्रा का शुभारंभ किया. मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास,एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, मनीष शर्मा, मोहम्मद शाहिद, उमैर खान, इरशाद हुसैन, शिव कुमारी, जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू राम, शेख कामरान, गौनाहा प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, प्रखंड महासचिव राजकुमार महतो, दिलशाद आलम, रविंद्र चौहान आदि के साथ युवाओं ने हाथों में एनएसयूआई और आईवाईसी के झंडों को लेकर बिहार सरकार नौकरी दो के नारों के साथ 10 किलोमीटर तक की पदयात्रा की. यात्रा के दौरान जगह -जगह युवाओं और महिलाओं में कन्हैया कुमार के प्रति जबरदस्त समर्थन देखने को मिला. रास्ते भर युवाओं ने कन्हैया कुमार सहित तमाम पदयात्रियों के समर्थन में बुलडोजर से पुष्प वर्षा की. पहले दिन की यात्रा समाप्ति के बाद पदयात्री रविवार को साक्षी उत्सव भवन, जिनवलिया में विश्राम करेंगेे. सोमवार को फिर से पदयात्रा की शुरुआत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन