ePaper

विधायक के नेतृत्व में मना पार्टी का स्थापना दिवस

Updated at : 22 Apr 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक के नेतृत्व में मना पार्टी का स्थापना दिवस

भाकपा-माले का स्थापना दिवस प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायतों में फासीवाद मुर्दाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद, समाजवाद जिंदाबाद नारों के साथ से मनाया गया.

विज्ञापन

मैनाटांड़/बैरिया. भाकपा-माले का स्थापना दिवस प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायतों में फासीवाद मुर्दाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद, समाजवाद जिंदाबाद नारों के साथ से मनाया गया. लक्ष्मीपुर पंचायत में स्थापना दिवस समारोह में विधायक वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा भाकपा-माले की स्थापना लोकतंत्र को मजबूत करने, गरीबों, मजदूरों, किसानों, भूमिहीनों,छात्र नौजवानों के हक़ अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ने का काम किया है.. संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के समतामूलक समाज निर्माण कार्य को पूरा करने, दलितों शोषितों, अल्पसंख्यकों के मान सम्मान को बनाए रखने के संकल्पबद्ध है. जिला नेता सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार 20 बरसों से सत्ता में रहते पलायन रोकने में विफल रही है. अंचल सचिव कामरेड अच्छेलाल राम ने कहा बिहार विगत बीस साल से महिलाओं को ठगने का काम किया है. आशा, ममता,सहायिका, रसोईया को सम्मानजनक वेतन ना देकर शोषण करने का काम किया है. मौके पर कामरेड सुभाषचंद्र कुशवाहा, अच्छेलाल राम, शेख चांद, अब्दुल खैर आदि मौजूद रहें. बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार भाकपा माले के56 स्थापना दिवस पर प्रखंड के दर्जनों गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाकपा-नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि आज हम एक बार फिर अपने सभी महान शहीदों व दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हैं और साम्राज्यवाद की पराजय व समाजवाद की स्थापना के कॉमरेड लेनिन के निर्णायक आह्वान को पूरा करने का दृढ़ संकल्प दोहराते हैं. भाकपा माले अंचल सचिव कॉमरेड सुरेन्द्र चौधरी ने कहा लोकतंत्र और शैक्षणिक आज़ादी पर नए सिरे से हमले हो रहे हैं ताकि असहमति और बहस की गुंजाइश को खत्म किया जा सके. माले नेता सह मुखिया महासंघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि आज क्रांतिकारी कम्युनिस्टों को लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के फासीवाद-विरोधी जनभार में सबसे मज़बूत ताक़त बनकर उभरना होगा. मौके पर मोजम्मिल हुसैन, जोखू चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, हारून गद्दी, ठाकुर साह, अशोक महतो,लाल बाबू प्रसाद, शिव प्रसन्न मुखिया, गणेश मुखिया ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन