ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Jun 2025 8:27 PM

विज्ञापन

बेतिया अरेराज पथ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठैया के समीप ट्रैक्टर ट्राॅली की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

बेतिया. बेतिया अरेराज पथ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठैया के समीप ट्रैक्टर ट्राॅली की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. घटना रविवार देर शाम की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी प्रेम राम के पुत्र दीपू कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम दीपू बाइक से कठैया चौक पर कुछ सामान खरीदने गया था. उसी दौरान कठैया चौक पर हीं ट्रैक्टर ट्राली से ठोकर लग गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे जीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन