Bihar Tourism: 30 सितंबर तक वीटीआर जंगल सफारी में घूमना-फिरना बंद, ये बड़ी वजह आई सामने
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Jul 2025 12:45 PM
VTR Jungle Safari (सांकेतिक फोटो)
Bihar Tourism: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल सफारी को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. आज से 30 सितंबर तक जंगल सफारी में घूमना-फिरना प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा बेतिया और पटना से संचालित एक दिवसीय, दो दिवसीय और तीन दिवसीय टूर पैकेज भी स्थगित रहेंगे.
Bihar Tourism: बिहार में मानसून के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. ऐसे में लोग वैसे जगह जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें हरियाली मिले, पेड़-पौधे ज्यादा से मिले. वीटीआर जैसी जगह जाकर खूबसूरत दृश्य का दीदार करना लोगों को बड़ा अच्छा लगता है. लेकिन, इस बीच पर्यटकों को निराश करने वाली खबर आ गई है. दरअसल, वीटीआर जंगल सफारी में घूमने-फिरने पर रोक लगा दी गई है. यह प्रतिबंध काफी लंबे समय के लिए लगाया गया है. दरअसल, 1 जुलाई से 30 सितंबर पर पर्यटकों की एंट्री पर रोक रहेगी. इसके साथ ही इस फैसले की बड़ी वजह भी बता दी गई है.
इस वजह से लिया गया फैसला
जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों और अन्य जंगली जानवरों के प्रजनन काल की शुरुआत और मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी पर रोक लगा दी गई है. इस दौरान मंगराहा, वाल्मीकिनगर और गोबर्धना में जंगल सफारी, वाल्मीकिनगर में साइकिल सफारी और गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वोटिंग जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी. साथ ही एक दिवसीय, दो दिवसीय और तीन दिवसीय टूर पैकेज पर भी रोक लगी रहेगी. व्याघ्र पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण के आदेशों का पालन करते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है. इस दौरान पर्यटकों के बेहतर अनुभव के लिए जंगल के रास्तों की स्थिति की जांच और मरम्मती का काम किया जाएगा.
ये सभी गतिविधियां रहेंगी जारी
हालांकि, इस दौरान वाल्मीकिनगर, मंगराहा और गोबर्धना में पर्यटकों के लिए ठहरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. साथ ही वाल्मीकिनगर में इको पार्क भी पर्यटकों के लिए खुला रहेगा. लेकिन, जंगल सफारी और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा. इधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि, पिछले कुछ वर्षों में वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. वहीं, जंगल सफारी को लेकर उठाया गया यह कदम जंगली जानवरों के प्रजनन और संरक्षण को बढ़ावा देगा और साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा.
Also Read: Patna Metro Update: पटना मेट्रो के किराया पर आया बड़ा अपडेट, इस आधार पर अधिकारी तय करेंगे भाड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










