Bettiah News: सड़क हादसे में प्लम्बर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक दुखद सड़क हादसे में 31 वर्षीय प्लंबर बैरिस्टर कुमार की मौत हो गई. काम पर जाते समय हुई इस दुर्घटना ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है, क्योंकि वे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक प्लम्बर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई वार्ड संख्या-40 निवासी 31 वर्षीय बैरिस्टर कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया.

काम पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बैरिस्टर कुमार बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से जगदीशपुर में प्लम्बर का काम करने जा रहे थे. इसी दौरान जगदीशपुर चौक से पहले हाई स्कूल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

जीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बैरिस्टर कुमार को तत्काल जीएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.

परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे

मृतक के भतीजे सनुप कुमार ने बताया कि बैरिस्टर कुमार परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और प्लम्बर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके निधन से पत्नी निशा देवी, आठ वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, छह वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी और चार वर्षीय पुत्र देवराज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मामले में पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा संबंधित वाहन और उसके चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन