बेतिया: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत संत कोलंबस हाई स्कूल में पौधरोपण, हरियाली का लिया संकल्प

पौधा लगाती प्रेसिडेंट डॉ शीला रंजन, प्रबंध निदेशक ई. कुर्रतुलैन खान व अन्य | Prabhat Khabar Network
बेतिया के संत कोलंबस स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। छात्रों और पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
बेतिया: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को बेलदारी स्थित संत कोलंबस हाई स्कूल परिसर में रोटरी क्लब सेंट्रल बेतिया की ओर से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
रोटरी क्लब और छात्रों ने मिलकर लगाए पौधे
कार्यक्रम में रोटरी क्लब सेंट्रल बेतिया की अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. शीला रंजन, डीजी रोटेरियन सुजय सिन्हा, क्लब डायरेक्टर रोटेरियन अभिनव कुमार, यूथ क्लब डायरेक्टर सह प्रबंधन निदेशक रोटेरियन ई. कुर्रतुलैन खान तथा निदेशक निकहत फातिमा उपस्थित रहे.
मां के सम्मान में पौधा लगाने की अपील
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन, स्वच्छ हवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं. उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की.
पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गणेश वर्मा
गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










