Mainatand News: चार दिनों से जला ट्रांसफार्मर, बिजली ठप होने से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

इनरवा बाजार में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित बिजली आपूर्ति से परेशान स्थानीय लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भीषण गर्मी और उमस के बीच इनरवा बाजार में चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. इससे न केवल घरों में पंखे-कूलर बंद हैं, बल्कि पेयजल का संकट भी गहरा गया है. ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

Mainatand News: प्रखंड की इनरवा पंचायत अंतर्गत इनरवा बाजार नहर चौक स्थित वार्ड संख्या-8 में पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं. वहीं मोटर नहीं चलने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है. बिजली बाधित रहने से दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.

ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है. रिकी कुमार, राजेश साह, बाबू साहेब, राजकुमार साह, भूवन कुमार, मुश्लिम गद्दी, रेयाजुल गद्दी और पिंटू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा.

विभाग ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेई) देव ऋषि ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन