पश्चिम चंपारण में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, 73 लिपिकों का तबादला, देखें पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन
bettiah-news-73-clerks-transferred-west-champaran-dm-order

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए 73 लिपिकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है. सभी कर्मचारियों को 10 जुलाई 2026 तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित को देखते हुए जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 73 लिपिकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण कर दिया है. जिला स्थापना शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित कर्मियों को 10 जुलाई 2026 तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और अंचल कार्यालयों तक हुआ फेरबदल

जारी आदेश के अनुसार जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, राजस्व शाखा, पंचायत कार्यालय, निर्वाचन शाखा, आपदा प्रबंधन शाखा, अनुमंडल कार्यालय, अंचल कार्यालय तथा विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में पदस्थापित लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है. कई कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से प्रखंडों में तथा प्रखंड और अंचल कार्यालयों से जिला कार्यालय एवं अन्य शाखाओं में पदस्थापित किया गया है.

10 जुलाई तक विरमित कराना होगा, नए कार्यालय से मिलेगा वेतन

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों को 10 जुलाई 2026 तक विरमित कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराएं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जुलाई 2026 का वेतन नए पदस्थापन कार्यालय से ही देय होगा.

वरिष्ठ उर्दू अनुवादक की प्रतिनियुक्ति भी समाप्त

जारी आदेश में जिला सामान्य शाखा में प्रतिनियुक्त वरिष्ठ उर्दू अनुवादक इंतेयाज अहमद की प्रतिनियुक्ति उनके आवेदन के आधार पर समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासनिक कार्यों में आएगी गति

जिला प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक स्थानांतरण का उद्देश्य कार्यालयों में कार्य क्षमता बढ़ाना, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना तथा कार्यों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करना है. सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

तबादलों की सूची यहां पढ़ें

जिला प्रशासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में निम्नलिखित कर्मचारी शामिल हैं:

कर्मचारीवर्तमान पदस्थापननया पदस्थापन
गणेश प्रसादजिला स्थापना शाखाप्रखंड कार्यालय, नौतन
बालेन्द्र कुमारजिला स्थापना शाखाजिला राजस्व शाखा
चन्दन कुमार झाजिला स्थापना शाखाजिला राजस्व शाखा
घनश्याम कुमारजिला सामान्य शाखाअनुमंडल कार्यालय, बेतिया
विनय कुमार-2जिला विधि शाखाजिला आपदा प्रबंधन शाखा
रामाकांत रामजिला नीलाम-पत्र शाखाअंचल कार्यालय, रामनगर
जयकिशोर रामजिला नजरात शाखाजिला कोषागार कार्यालय, बेतिया
दीपक कुमार दासजिला पंचायत कार्यालयजिला राजस्व शाखा
मंजीत आनंदजिला पंचायत कार्यालयअनुमंडल कार्यालय, बेतिया
शशि भूषणजिला पंचायत कार्यालयप्रखंड कार्यालय, चनपटिया
जितेन्द्र कुमार यादवजिला निर्वाचन शाखाजिला पंचायत कार्यालय
मो. नदीम रजाजिला आपदा प्रबंधन शाखाप्रखंड कार्यालय, लौरिया
रंजीत कुमार साहजिला राजस्व शाखाप्रखंड कार्यालय, मझौलिया
योगेश रामजिला राजस्व शाखाजिला पंचायत कार्यालय
सौरभ कुमारजिला राजस्व शाखाप्रखंड कार्यालय, चनपटिया
मो. अनिसुर रहमानजिला राजस्व शाखाजिला भू-अर्जन कार्यालय
प्रियंका कुमारीसामाजिक सुरक्षा कोषांगअनुमंडल कार्यालय, बेतिया
अभय कुमार रायजिला कोषागारजिला नजरात शाखा
कवि भूषणभूमि सुधार कार्यालय, बगहाजिला राजस्व शाखा
श्यामानन्द प्रसादअनुमंडल कार्यालय, बेतियाअनुमंडल कार्यालय, नरकटियागंज
सुरेश बैठाअनुमंडल कार्यालय, बेतियाप्रखंड कार्यालय, बेतिया
समीर कुमार वर्माअनुमंडल कार्यालय, बेतियाअंचल कार्यालय, बेतिया
सुबोध कुमार मिश्रअनुमंडल कार्यालय, बेतियाअंचल कार्यालय, नौतन
पूनम कुमारीअनुमंडल कार्यालय, बेतियाजिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग
शबनम आराअनुमंडल कार्यालय, बेतियाप्रखंड कार्यालय, योगापट्टी
चेतन राजअनुमंडल कार्यालय, बेतियाजिला कोषागार कार्यालय
गुड्डू रायअनुमंडल कार्यालय, नरकटियागंजभूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, बगहा
प्रेमचन्द कुमारअनुमंडल कार्यालय, नरकटियागंजप्रखंड कार्यालय, बैरिया
रीता रानी दासप्रखंड कार्यालय, बेतियाअनुमंडल कार्यालय, बेतिया
नवदीप कुमार यादवप्रखंड कार्यालय, बेतियाजिला निर्वाचन कार्यालय
आशीष कुमार ठाकुरप्रखंड कार्यालय, नौतनअंचल कार्यालय, बेतिया
वीरेन्द्र प्रसाद चौधरीप्रखंड कार्यालय, नौतनप्रखंड कार्यालय, पिपरासी
मो. हसन इमाम अंसारीप्रखंड कार्यालय, मझौलियाजिला राजस्व शाखा
रामाशंकर रामप्रखंड कार्यालय, चनपटियाजिला राजस्व शाखा
मनोज कुमार-1प्रखंड कार्यालय, चनपटियाजिला आपदा प्रबंधन शाखा
चन्दन कुमारप्रखंड कार्यालय, योगापट्टीअंचल कार्यालय, रामनगर
राजन महतोप्रखंड कार्यालय, योगापट्टीअंचल कार्यालय, गौनाहा
मेराज अहमदप्रखंड कार्यालय, योगापट्टीअनुमंडल कार्यालय, बेतिया
प्रियंका भारतीप्रखंड कार्यालय, नरकटियागंजप्रखंड कार्यालय, रामनगर
प्रदीप पासवानप्रखंड कार्यालय, नरकटियागंजजिला नीलाम पत्र शाखा
सर्वेश कुमारप्रखंड कार्यालय, गौनाहाजिला सामान्य शाखा
मुन्ना कुमारप्रखंड कार्यालय, लौरियाअनुमंडल कार्यालय, बेतिया
अजय कुमार सिंह-1प्रखंड कार्यालय, सिकटाप्रखंड कार्यालय, बगहा-2
संतोष कुमारप्रखंड कार्यालय, सिकटाप्रखंड कार्यालय, योगापट्टी
नितेश कुमार रंजनप्रखंड कार्यालय, मैनाटांड़प्रखंड कार्यालय, नरकटियागंज
रामाशंकर शर्माप्रखंड कार्यालय, रामनगरअंचल कार्यालय, नरकटियागंज
संजय कुमार वर्माप्रखंड कार्यालय, रामनगरप्रखंड कार्यालय, गौनाहा
रंजीत कुमारप्रखंड कार्यालय, बगहा-1जिला निर्वाचन शाखा
बृजेश्वर कुमारप्रखंड कार्यालय, बगहा-1अंचल कार्यालय, मैनाटांड़
दीपक कुमार त्रिपाठीप्रखंड कार्यालय, बगहा-2प्रखंड कार्यालय, बगहा-1
आनन्द कुमारप्रखंड कार्यालय, बगहा-2अंचल कार्यालय, मैनाटांड़
निशांत कश्यपप्रखंड कार्यालय, पिपरासीअनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर
मनोज कुमार-2प्रखंड कार्यालय, पिपरासीभूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, बगहा
मीनाक्षी कुमारीअंचल कार्यालय, बेतियाजिला विधि शाखा
सविता खुश्कुरअंचल कार्यालय, नौतनअनुमंडल कार्यालय, बेतिया
अमित कुमार रायअंचल कार्यालय, मझौलियाअंचल कार्यालय, नरकटियागंज
मो. बख्तबुल्लाह देवराजीअंचल कार्यालय, नरकटियागंजअंचल कार्यालय, मझौलिया
जयप्रकाश साहअंचल कार्यालय, नरकटियागंजप्रखंड कार्यालय, मैनाटांड़
कलीम अहमदअंचल कार्यालय, गौनाहाअंचल कार्यालय, नरकटियागंज
बागेश चन्द्र सिंहअंचल कार्यालय, गौनाहाजिला राजस्व शाखा
सिद्धार्थ कुमारअंचल कार्यालय, मैनाटांड़प्रखंड कार्यालय, सिकटा
नरेन्द्र मणि त्रिपाठीअंचल कार्यालय, मैनाटांड़प्रखंड कार्यालय, नरकटियागंज
रविन्द्र महतोअंचल कार्यालय, रामनगरअंचल कार्यालय, मधुबनी
दीपेन्द्र कुमार मिश्रअंचल कार्यालय, रामनगरप्रखंड कार्यालय, योगापट्टी
नौशाद आलमअंचल कार्यालय, बगहीप्रखंड कार्यालय, बगहा-1
संजय कुमार पाण्डेयजिला राजस्व शाखाअंचल कार्यालय, गौनाहा
नवीन कुमार-1जिला आपदा प्रबंधन शाखाभूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, बेतिया
मो. इरफेयाज सिद्दीकीजिला निर्वाचन शाखाप्रखंड कार्यालय, बगहा-2
हिफजुर्रहमानअंचल कार्यालय, बेतियाप्रखंड कार्यालय, नरकटियागंज
अनिल कुमार-1अंचल कार्यालय, बैरियाअंचल कार्यालय, पिपरासी
आलोक कुमारभूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, बगहाअनुमंडल कार्यालय, नरकटियागंज
राजीव कुमार श्रीवास्तवअंचल कार्यालय, पिपरासीजिला सामान्य शाखा
मो. शमीम अहमदप्रखंड कार्यालय, नर
विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन