दिल का दौरा पड़ने पर कैसे बचाई जाए जान? बेतिया में AIIMS विशेषज्ञ सिखाएंगे जीवनरक्षक तकनीक

Author ALOK AUGUSTINE|Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

बेतिया में जीवनरक्षक प्रशिक्षण देते डॉक्टर्स, फोटो- एआई

Bettiah AIMCON 2026: बेतिया में 28 जून को आयोजित AIMCON 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन में AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञ कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण देंगे. कार्यक्रम में देशभर के डॉक्टर, मेडिकल छात्र और स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे. सीमित सीटों के कारण जल्द पंजीकरण की अपील की गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah AIMCON 2026: बेतिया में चिकित्सा शिक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशेवरों के लिए एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और मेडिकल एजुकेशन रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन AIMCON 2026 आगामी 28 जून को आयोजित किया जाएगा. यह सम्मेलन बेतिया स्थित शुभारंभ सभागार में होगा, जिसमें देशभर से चिकित्सक, मेडिकल छात्र और स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे.

सम्मेलन का मुख्य फोकस कार्डियक रिससिटेशन यानी हृदय पुनर्जीवन प्रशिक्षण पर रहेगा. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराएगा.

BCLS और CCLS प्रशिक्षण पर रहेगा विशेष जोर

AIMCON 2026 के तहत बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (BCLS) और कॉम्प्रिहेंसिव कार्डियक लाइफ सपोर्ट (CCLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन दोनों कार्यक्रमों को इंडियन रिससिटेशन काउंसिल फेडरेशन (IRCF) की मान्यता प्राप्त है.

प्रशिक्षण सत्रों का उद्देश्य डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, रेजिडेंट डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को हृदयाघात या अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी उपचार की व्यावहारिक जानकारी देना है.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam 2026: टूटा स्टील बॉक्स, गायब रही कार्बन कॉपी… NEET परीक्षा में खुली हैरान करने वाली लापरवाही

AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव

सम्मेलन की खास बात यह होगी कि इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक और शिक्षाविद भाग लेंगे. विशेषज्ञ विभिन्न तकनीकी सत्रों का संचालन करेंगे और अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे.

इससे मेडिकल छात्रों, जूनियर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को देश के शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों से सीधे सीखने और संवाद करने का अवसर मिलेगा.

स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न वर्गों की होगी भागीदारी

सम्मेलन में चिकित्सकों के अलावा फैकल्टी सदस्य, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न, मेडिकल छात्र, नर्सिंग ऑफिसर, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, लैब असिस्टेंट और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आमंत्रित किया गया है.

आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

यह भी पढे़ं: Raxaul Border Smuggling: रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 3.5 क्विंटल गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

जल्द करें पंजीकरण

हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सीमित सीटें उपलब्ध हैं. ऐसे में आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है. सम्मेलन की रजिस्ट्रेशन लिंक और विस्तृत ब्रोशर जल्द जारी किए जाएंगे.

आईएमए बेतिया के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन चिकित्सा शिक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा. वहीं AIMCON 2026 के सचिव डॉ. कुमार सौरभ, अध्यक्ष डॉ. सनी सिंह और एकेडमिक सेक्रेटरी डॉ. अरविंद कुमार ने देशभर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है.

यह भी पढे़ं: खरीफ महाअभियान कार्यक्रम में बवाल, प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य में मारपीट

विज्ञापन
ALOK AUGUSTINE

लेखक के बारे में

By ALOK AUGUSTINE

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन