बेतिया: संस्कार भारती की नई टीम तैयार, कला-संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य एवं संस्कार भारती के अधिकारी

संस्कार भारती बेटिया जिला इकाई की साधारण सभा रविवार को सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित की गई. इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित किया गया. संगठन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ना है.

विज्ञापन

Bettiah News: संस्कार भारती जिला इकाई की साधारण सभा रविवार को सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित हुई. प्रांतीय पर्यवेक्षक सह मुख्य अतिथि राजेश चंद्र मिश्र की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. सभा में वार्षिक प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान कलाकारों और संगठन से जुड़े सदस्यों को सम्मानित भी किया गया.

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश चंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र शरण एवं प्रभात कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिला उपाध्यक्ष कुंदन कुमार शांडिल्य ने मुख्य अतिथि राजेश चंद्र मिश्र का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय का विवरण पेश

साधारण सभा में महामंत्री प्रभात कुमार झा ने संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. वहीं कोषाध्यक्ष विवेक कुमार विशाल ने आय-व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा. सभा में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई.

कजरी और लोक गायन ने बांधा समां

सांस्कृतिक सत्र में खुशबू मिश्रा ने कजरी की प्रस्तुति दी, जबकि अनिल कुमार शर्मा ने लोक गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया. कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा.

नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

नई कार्यकारिणी में अनिल शर्मा एवं विवेक विशाल उपाध्याय को उपाध्यक्ष, संतोष आनंद को कोषाध्यक्ष, खुशबू मिश्रा को मंचीय कला संयोजक, बीरबल मौर्य को साहित्य विभाग सह प्रचारक तथा अंशुमान, रवींद्र कुमार एवं कौशल किशोर को मंत्री बनाया गया.

वहीं ज्ञानेंद्र शरण को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया. नए सदस्यों खुशबू मिश्रा, कौशल किशोर, रविन्द्र कुमार प्रसाद एवं रवि रंक का स्वागत किया गया.

कलाकारों और सदस्यों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान चंद्र भूषण पाठक, ललित कुमार, विभाग प्रचारक प्रशांत सौरभ एवं संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत की सदस्या सीमा सोनी को सम्मानित किया गया. संगठन के पदाधिकारियों ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की.

युवा पीढ़ी को कला-संस्कृति से जोड़ना प्राथमिकता

पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय कला, संस्कृति, साहित्य एवं लोक परंपराओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: जटाशंकर धाम में 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, सावन की दूसरी सोमवारी पर शुरू हुआ अनुष्ठान



विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन