नेपाल के भाथा बाबा मंदिर के लिए उमड़ी भीड़, इनरवा सीमा पर यातायात प्रभावित
इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित इनरवा में भाथा बाबा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रविवार को यातायात व्यवस्था घंटों चरमरा गई. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारों ने श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को समान रूप से प्रभावित किया.
West Champaran News: इंडो-नेपाल सीमा स्थित इनरवा में रविवार को भाथा बाबा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे श्रद्धालुओं के साथ आम राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यातायात व्यवस्था संभालने के लिए इनरवा पुलिस और एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे.
Mainatand News: भाथा बाबा मंदिर के लिए उमड़ी भारी भीड़
बताया जाता है कि पश्चिम चंपारण सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेपाल के पर्सा जिले के शंकर सरैया पटेरवा सुगौली स्थित घने जंगलों में अवस्थित प्रसिद्ध भाथा बाबा मंदिर पहुंचे थे. श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की.
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते ही लगा जाम
रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने से इनरवा सीमा क्षेत्र में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. कई श्रद्धालुओं और राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.
एसएसबी चेकपोस्ट पर वाहनों को बारी-बारी से भेजा गया
जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इनरवा पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही. वहीं इनरवा एसएसबी चेकपोस्ट पर वाहनों की इंट्री कर उन्हें बारी-बारी से आगे जाने दिया गया. सुरक्षा बलों की सक्रियता से धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया गया.
भाथा बाबा मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था
स्थानीय लोगों के अनुसार भाथा बाबा मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है. धार्मिक अवसरों पर पश्चिम चंपारण और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण सीमा क्षेत्र में अक्सर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: जटाशंकर धाम में 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, सावन की दूसरी सोमवारी पर शुरू हुआ अनुष्ठान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत कुमार पटेल
रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










