विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, तीन हिरासत में

Published at :29 Jan 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, तीन हिरासत में

शहर के कालीबाग थाने के वार्ड नंबर पांच में पक्की फुलवारी एमजेके नगर में रास्ते के विवाद में लोगों ने एक ट्रैक्टर मिस्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

बेतिया. शहर के कालीबाग थाने के वार्ड नंबर पांच में पक्की फुलवारी एमजेके नगर में रास्ते के विवाद में लोगों ने एक ट्रैक्टर मिस्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. उसकी पहचान कालीबाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच पक्की फुलवाऱी एमजेके नगर निवासी रामजी महतो (55) के रूप में हुई है. पुलिस ने दो महिला समेत तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. अन्य आरोपित फरार बताये गये हैं. उसके पुत्र आलोक कुमार ने मुहल्ले के महंत पटेल, सुनील पटेल, उनकी पत्नी सोनी देवी, सोनी देवी के भाई, पुत्री प्रिया कुमारी, पुत्र किशन कुमार, पुत्री गुड़िया कुमारी पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. आलोक ने बताया है कि महंत पटेल अपनी ससुराल में रहते हैं. उसका व महंत पटेल का घर आमने-सामने है. उसके पिता रामजी महतो का महंत पटेल से पूर्व से विवाद चल रहा था. महंत पटेल घर के बाहर रास्ते पर सीढ़ी बनाने की कोशिश करते थे. इसका उसके पिता रामजी महतो विरोध करते थे. उनका कहना था कि सीढ़ी निकालने के बाद रास्ता पतला हो जाएगा. इसे लेकर एक महीना पहले भी विवाद हुआ था. उस समय काफी बवाल हुआ था. बाद में पंचायत भी हुई थी. आलोक ने बताया कि बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे उसके पिता टहल कर घर लौटे तो देखा कि आरोपित मिल कर सीढ़ी का निर्माण करा रहे हैं. उन्होंने विरोध किया. वे लोग नहीं माने और जबरदस्ती सीढ़ी बनाने लगे. सीढ़ी बनाने से रोकने पर आरोपितों ने उन्हें ढकेल दिया. धक्का लगने से रामजी ईंट पर गिर गए. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर कालीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी. कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद में एक अधेड़ की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पूछताछ के लिए महिला समेत तीन लोगों को थाना पर लाया गया है. अभी इस मामले में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन