बगहा की मिट्टी में उगा ‘जापानी आम’, 3 लाख रुपए KG, देखने वालों की भीड़

दुर्लभ मियाजाकी आम प्रजाति
Bagaha News: बगहा में जापान की चर्चित और दुर्लभ मियाजाकी आम प्रजाति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. लाखों रुपये प्रति किलो कीमत वाले इस आम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…
बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट
Bagaha News: बगहा में इन दिनों एक खास आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. नगर की पूर्व सभापति जरीना खातून के आवास पर मौजूद जापान की चर्चित प्रजाति ‘मियाजाकी आम’ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इस विदेशी और बेहद दुर्लभ आम की चर्चा पूरे शहर में हो रही है. लोग इसे देखने के साथ-साथ इसकी खासियत और कीमत के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं.
लाखों रुपये किलो तक बताई जाती है कीमत

पूर्व सभापति प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता फिरोज आलम ने बताया कि मियाजाकी आम जापान की सबसे चर्चित और महंगी आम प्रजातियों में गिना जाता है. इसका रंग सामान्य आमों से अलग गहरा लाल होता है और स्वाद भी बेहद खास माना जाता है. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है.
लोगों में बढ़ी उत्सुकता
जैसे ही लोगों को इस दुर्लभ आम के बगहा पहुंचने की जानकारी मिली, इसे देखने वालों का तांता लग गया. स्थानीय निवासी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि विदेश यात्राओं के दौरान उन्होंने इस आम के बारे में काफी सुना था. कई देशों में इसकी कीमत 3 लाख रुपये से अधिक तक बताई जाती है. यही वजह है कि लोग इसे करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं.
नगर में चर्चा का विषय बना विदेशी आम
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतनी महंगी और दुर्लभ आम की प्रजाति को देखा है. कई लोग इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं. जानकारों के मुताबिक मियाजाकी आम जापान के मियाजाकी प्रांत में विशेष तकनीक और अनुकूल मौसम में तैयार किया जाता है, जिसकी गुणवत्ता और मिठास इसे खास बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










